Sunday 5 August 2018

यारी दोस्तोँ की...

यारी दोस्तोँ  की बहुत कुछ सिखाती  है ,

अलग होने पर तन्हा कर जाती है। 

साथ होते है तो मुस्कान ले आती है, 

यारी दोस्तोँ  की बहुत कुछ सिखाती  है। 

जब भी ज़िन्दगी में कोई  परेशानी आती है ,

तब ये दूसरे के होने का एहसास दिलाती है ,

यारी दोस्तोँ  की बहुत कुछ सिखाती  है। 

Sunday 4 February 2018

ये किसने देखा !!



हमारे जनाज़े में कौन रोया,ये किसने देखा 

हमें ज़माने ने दर्द दिया ,ये किसने देखा। 

उन दर्द को दबा कर रखा था कहीं किसी कोने में ,

हमने उन्हें अक्षों में बहा दिया,ये किसने देखा। 

Thursday 4 January 2018

"सोरत-र -हाल बनाए नहीं जाते हुज़ूर"



जब कोई गुल चमन से चला जाता है,माली परेशान सा हो जाता है। 

जब कोई अपना पराया कर जाता है,दिल बेचैन सा हो जाता है। 

सोरत-र -हाल बनाए नहीं जाते हुज़ूर, मगर 

जब कोई मुहिब दूर चला जाता है ,मन तन्हा सा हो जाता है ,




गुल:Flower
चमन:Garden
मुहिब :Friend/Dost
सोरत-र -हाल : Distance/Faasle